Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में 32 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में 32 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    By Himachal VartaJune 25, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के काहानूवाला में 32 वर्षीय व्यक्ति द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जसवीर सिंह (32) पुत्र रणजीत सिंह निवासी काहानूवाला, पोस्ट ऑफिस शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने दो शादियां की हुई थी तथा पहली पत्नी के साथ उसका विवाद चला हुआ था जिसके बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया था जिसके कारण पहली पत्नी ने उस पर घरेलू हिंसा का मुकद्दमा दर्ज करवाया था, जिस कारण वह काफी समय से तनाव में था।

    जसवीर के परिवार वाले काम से बाहर गए हुए थे। जिसके बाद उसने घर में फंदा लगा लिया। जब परिवार वाले घर आए तो देखा कि व्यक्ति फंदे में लटका हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.