नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला सिरमौर में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग पहल शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पर्यटन उद्योग में स्वच्छता और स्वच्छता मानकों को ऊंचा करना है।
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग के कार्यान्वयन से जिले के लिए खुले में शौच मुक्त प्लस मॉडल स्थिति प्राप्त करने के लिए पर्यावरण संरक्षण और सत्त आचरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी मददगार सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि एस.जी.एल.आर. का उद्देश्य पर्यटन इकाइयों के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से सौंदर्यीकरण करना और स्वच्छता में सुधार करके पर्यटन स्थलों की प्रतिष्ठा में सुधार करना है।
इसके अतिरिक्त, पर्यटन क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देना, जल निकायों में प्रदूषण की रोकथाम के साथ-साथ पर्यटन उद्योग में स्वच्छता मानकों को उन्नत करने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखना भी एस.जी.एल.आर. का उद्देश्य है।
एस.जी.एल.आर. का उद्देश्य स्वच्छता मानकों तक पहुंच बनाना भी है, जैसे कचरा प्रबंधन पद्धतियां, स्वच्छता, कूड़ेदानों की उपलब्धता, पुनर्चक्रण पहल और पर्यटन उद्योग में लागू की जा रही स्वच्छता और स्थिरता पर सार्वजनिक अभियान चलाना है।
उन्होंने कहा कि एसजीएलआर के तहत आतिथ्य क्षेत्र की इकाइयों को उनके प्रदर्शन के आधार पर एक से पांच के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी।
उन्होंने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण व पर्यटन विभाग को स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग बारे पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन किया।
जिला सिरमौर के होटल व होमस्टे के प्रतिनिधियों ने भी इस बैठक में भाग लिया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
