नाहन- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सांख्यिकी विभाग नाहन द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने की।
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस – 2024 का विषय ’’निर्णय लेने में डेटा का उपयोग’’ है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संचालन एवं राष्ट्र हित में नीति निर्माण हेतु डेटा का बहुत अधिक महत्व है और विभिन्न संस्थाओं द्वारा डेटा एकत्रित करने, उसका विश्लेषण करने और डेटा के आधार पर निर्णय लेने के लिए बहुत अधिक निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर भी योजनाओं व नीतियों के निर्माण हेतु सही आंकड़ों की अहम भूमिका रहती है जिनके आधार पर निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निर्णय लिए जाते है।
उन्होंने सांख्यिकी डेटा के संग्रह, संकलन और विश्लेषण के लिए मजबूत प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेटा विश्वसनीय और वास्तविक समय का होना चाहिए ताकि वांछित परिणाम प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि डेटा अर्थव्यवस्था और व्यक्तियों के दैनिक जीवन को संचालित करने के लिए ईंधन के रूप में कार्य करता है।
जिला सांख्यिकी अधिकारी अश्वनी कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए सांख्यिकी के क्षेत्र में आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस प्रोफेसर महालनोबिस के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है जिन्होंने भारत में प्रथम भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की थी। उन्होंने विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित आंकड़ों को सही समय पर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने भी अपनी जिज्ञासा व विचार सांझा किए।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
