नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने मौजूद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा एक बहुत ही नेक पेशा है। एक चिकित्सक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम मरीजों और जनता के प्रति सम्पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से निस्वार्थ अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए चिकित्सक दिवस का विषयवस्तु ’हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स” है, सभी चिकित्सक इन्हीं भावों के साथ मानव सेवा हेतु अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।
इस अवसर पर उन्होंने ई-संजीवनी एवं गैर संचारक रोग नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डा0 रजत गर्ग, डा0 निखिल गर्ग, डा0 अभिषेक, डा0 कृतिका, डा0 राहिला व डा0 वसुधा को पुरस्कार व प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डा0 अजय पाठक ने हाल ही में चूडधार में फंसे हुए सैलानियों के लिए चलाए गए बचाव अभियान के दौरान आपातकालीन मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने वाली मेडिकल टीम में डा0 शालिनी नेगी, कुलदीप, जगदीश चंद व विनोद को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डा0 नेसार अहमद, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डा0 विनोद सांगल एंव ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डा0 गगनदीप ढिल्लों भी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
