नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को देहरा के विकास की चिंता कम है और अपनी पत्नी की चिंता ज्यादा है रावत ने बताया कि यदि आपको देहरा के विकास की चिंता होती तो आपने आज तक क्यों नहीं किया देहरा का विकास। आप मुख्यमंत्री की आड पर अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर की विधायक बनाकर पेंशन लगाना चाहते हैं लेकिन देहरा की जनता बहुत जागरुक है उनको पता है कि हमने अपना विधायक किसको बनाना है। रावत ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल करते हुए पूछा है कि आपको देहरा के किसी कांग्रेसी नेता या कार्यकर्ता पर भरोसा नहीं था जो आपको अपनी पत्नी से लड़वाना पड़ा विधायक का चुनाव आपने कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के भावना को ठेस पहुंचाई है हर नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी का इसलिए काम करता है कि कभी मुझे भी चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा लेकिन आपने नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को वोट देने तक ही सीमित कर दिया है इसका खामियाजा आपको इस विधानसभा उपचुनाव में अवश्य ही भुगतना पड़ेगा रावत ने बताया कि भाजपा तीनों विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
