Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कृषक उत्पादक संगठनों की बैठक
    सिरमौर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कृषक उत्पादक संगठनों की बैठक

    By Himachal VartaJuly 2, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त, सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां दस हजार किसान उत्पादक संगठन- गठन एवं संवर्धन योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।
    उपायुक्त ने पहले से मौजूद एफपीओ की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि जिला के किसानां व बागवानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए व समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बाजार में अधिक मांग रहती है जिससे उनकी आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ होगी।
    उपायुक्त ने कहा कि एफपीओ के व्यवसाय विकास में इनपुट लाइसेंस महत्वपूर्ण हैं और इसलिए, एफपीओ को इनपुट लाइसेंस प्राप्त करने में तेजी लाने के लिए इस अभियान का लाभ उठाना चाहिए । सभी सीबीबीओ को इनपुट लाइसेंस के लिए शीघ्र आवेदन करने की सलाह दी गई और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिए। बैठक में कृषि के क्षेत्र में एकत्रीकरण और प्राथमिक प्रसंस्करण में उपलब्ध अवसरों के बारे में चर्चा की गई।
    बैठक का संचालन करते हुए डीडीएम नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह ने योजना के तहत जिले में बढ़ावा दिये जा रहे 8 एफपीओ के संबंध में समिति को जानकारी दी। उन्होंने समिति को योजना के तहत गठित एफपीओ को उपलब्ध क्रेडिट गारंटी के बारे में जानकारी दी। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एफपीओ को इनपुट, बीज, मंडी, जीएसटी, एफएसएसएआई जैसे विभिन्न लाइसेंस प्राप्त करने और ओएनडीसी और अन्य ई-रिटेलिंग प्लेटफार्म पर एफपीओ को रजिस्टर करने के लिए 3 महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में बैठक में अभियान के तहत, सरकारी एजेंसियों सहित सभी हितधारकों को अवगत कराया गया और संबन्धित विभागीय अधिकारियों के पास एफपीओ के लंबित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई ।
    सभी सीबीबीओ को  एफपीओ द्वारा प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए कृषि अवसंरचना निधि के तहत प्रस्ताव जमा करने की भी सलाह दी गई ।
    बैठक में उपनिदेशक कृषि डॉ. राजेंद्र ठाकुर ,  उपनिदेशक बागवानी डॉ. एस बक्शी , सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. वी एस नन्दा , परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. साहब सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक, यूको बैंक , सनोज कुमार सिंह, तथा अन्य विभागों और सीबीबीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.