Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सिरमौर के 10 स्वास्थ्य केंद्र : अजय पाठक
    सिरमौर

    अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सिरमौर के 10 स्वास्थ्य केंद्र : अजय पाठक

    By Himachal VartaJuly 3, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- यदि स्वास्थ्य विभाग की जुगत काम आई तो जिला सिरमौर के दस स्वास्थ्य सब सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों में वह तमाम सुविधाएं मिलेगी जो मरीज को बड़े अस्पतालों में मिलती है। यही नहीं अत्यधिक सुविधाओं से लैस इन स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्टाफ टेली काउंसलिंग और टेलीमेडिसिन के माध्यम से बड़े चिकित्सा संस्थानों में तैनात डॉक्टरों से संपर्क कर मरीजों का उपचार किया जाएगा। बताते हैं कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और नाहन विकास खण्डों के 10 स्वास्थ्य केंद्रों में वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
    इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की संस्था ममता द्वारा विश्व प्रसिद्ध फार्मा कंपनी मैनकाइंड के सहयोग से अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हेल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मदर एंड चाइल्ड के तहत इन स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ अजय पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की एनजीओ ममता के सहयोग से मल्टीनेशनल दवा निर्माता कंपनी मैनकाइंड के सहयोग से जिला सिरमौर के 10 स्वास्थ्य केंद्रों को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में ममता एनजीओ के प्रतिनिधि डॉक्टर गौरव सेठी द्वारा उन्हें यह उपकरण हेंडओवर किये गए। 
    उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला सिरमौर के इन स्वास्थ्य उप केंद्रों में मरीज को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ पाठक ने बताया कि वर्ष 2025 तक जिला के 10 स्वास्थ्य केंद्रों  को वर्ल्ड क्लास बनाने और नेशनल सर्टिफिकेशन लेने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ममता एनजीओ के प्रतिनिधियों ने विभाग को इन उपकरणों की सूची सौंपी ताकि स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.