Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पीड़ित मानवता की सेवा में रेड क्रॉस की अहम भूमिका- उपायुक्त
    सिरमौर

    पीड़ित मानवता की सेवा में रेड क्रॉस की अहम भूमिका- उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 3, 2024
    Facebook WhatsApp

     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है जिसके लिए समाज के सभी नागरिकों को स्वेच्छा से आगे आकर पैटर्न, वाइस पैटर्न तथा आजीवन सदस्य बनकर अंशदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की आर्थिक तौर पर मदद की जा सके।

    यह उद्गार उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के 9 पैटर्न, 3 वाइस पैटर्न तथा 1037 आजीवन सदस्य है। उन्होंने कहा पैटर्न के लिए 25 हजार, वाइस पैटर्न के लिए 12 हजार जबकि आजीवन सदस्य के लिए 2 हजार का सदस्यता शुल्क रखा गया है।
    उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा एकत्रित धन से जरूरतमंद, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार के सदस्यों की बिमारी के ईलाज के लिए आर्थिक मदद की जाती है। उन्होंने  समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वह  सोसाइटी के सदस्य बनकर पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
    उन्होंने कहा कि आगामी 2 से 4 अक्तूबर, 2024 तक नाहन चौगान में रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें रेड क्रॉस की गतिविधियां  के अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएगें। उन्होंने कहा कि जी0एस0टी0 कार्यालय के समीप रेडक्रास की भूमि पर पार्किंग बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में रेडक्रॉस के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन  वृद्धि तथा बोनस पर भी सहमति हुई।
    बैठक में डा0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के ऊपर दो दुकानों के किराये में बढ़ोतरी , पांवटा साहिब में वृद्धाश्रम, सफाई कर्मचारी के रिक्त पद भरने तथा खेल परिसर में सोसाइटी की जिम के शुल्क के सम्बंध में विस्तृत चर्चा हुई।
    सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला  रेडक्रॉस सोसाइटी सिरमौर गौरव  महाजन ने बैठक में मद क्रमवार  प्रस्तुत किए तथा सोसाइटी की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी ।
    इस अवसर पर एस.डी.एम. पांवटा साहिब गुंजीत चीमा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा0 अजय पाठक सहित सोसाइटी के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.