नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने आज सिरमौर जिला में डेंगू के बढ़ते हुए मरीजो की गंभीरता को देखते हुए जिला के सभी कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों के साथ विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
डॉ अजय पाठक ने प्रत्येक खंड में डेंगू एवं अन्य बुखार संबंधित बीमारियों का जायजा लिया। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू इत्यादि बीमारियों की रोकथाम हेतु छिड़काव निदान, एवं उपचार सम्बन्धी सामान की उपलब्धता नगर पालिका एवं पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से सुनिश्चित करें तथा लोगों को मच्छर से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में जागरूक करें और इस से सम्बंधित पम्पलेट भी उपलब्ध करवाएं।
उन्होंने आशा वर्कर को आदेश दिए कि वह लोगों को डेंगू के लक्षण के बारे में अवगत कराने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर डेंगू के बारे में जागरूकता बढाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डेंगू से बचाव हेतु अपने घर के आस पास पानी जमा ना होने दें, टायरों, गमलों में पानी ना इकठ्ठा होने दे, सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के पानी के वर्तन आदि को सुखा कर पानी भरें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, बाहर निकले तो पूरी बाजू के कपड़े पहनने जैसे कुछ आसान उपाय जन मानस के साथ साँझा करें और डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सपर्क करें।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
