Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»समर कैंप छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण कदम है – डीएसपी
    सिरमौर

    समर कैंप छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण कदम है – डीएसपी

    By Himachal VartaJuly 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन प्रमुख शैक्षणिक संस्थान डीएवी विद्यालय नाहन के परिसर में समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह समर कैंप एक जुलाई से सात जुलाई तक आयोजित किया गया। समर कैंप के समापन समारोह के मुख्यातिथि डीएसपी सिरमौर मुख्यालय नाहन रमाकांत ठाकुर थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित करके की गई। सेवा समर्पण और देशभक्ति के जज्बे को दर्शाते डीएवी गान का प्रस्तुतीकरण विद्यालय के प्रतिभाशालियों के द्वारा किया गया प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निद्यालय के बच्चों द्वारा मुख्यातिथि के सम्मान में एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने स्वागत संबोधन दिया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी छात्रों ने इस समर कैंप में जो मेहनत और लग्न दिखाई है वह सराहनीय है। छात्रों के प्रयास भविष्य में आपको एक सफल और सशक्त नागरिक बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इसके बाद परमानंद के निर्देशन में बच्चों ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इसके बाद जावेद के निर्देशन में बच्चों ने मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दी।

    जावेद ने मार्शल आर्ट की आवश्यकता पर भी एक संबोधन दिया। इस अवसर पर डीएवी विद्यालय के बच्चों ने राधा कैसे न जले पर एक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। म्यूजिक अध्यापक सुनील ने तुमको देखा तो यह ख्याल आया गजल प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने गोल्डन शेल्टर नामक एक अंग्रेजी लघु नाटिका प्रस्तुत की।

    सानवी जिंटा ने एक देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने अब मोबाइल से हंसता, मोबाइल से रोता इंसान नामक हिंदी लघु नाटिका प्रस्तुत की। डा. शबाना ने तेरा चेहरा शीर्षक की गजल प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने सभी अभिभावकों को समर कैंप की एक स्नेह रूपी समर कैंप कार्ड भेंट किए। इसके पश्चात बच्चों ने देश शोभला हिमाचल मारा पर एक नाटी प्रस्तुत की, जिसमें मुख्यातिथि रमाकांत ठाकुर और प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने भी शामिल होकर नृत्य किया और नाटी का आनंद लिया।

    डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के क्लस्टर लेवल में एथलेटिक्स के विजेता बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा मेडल प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को समर कैंप के लिए मुख्यातिथि द्वारा पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.