नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और ढांचागत विकास में सीएसआर की अहम भूमिका है।
उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ सीएसआर सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुमित खिमटा ने बैठक में पधारे औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से आहवान किया कि सभी समूह सीएसआर के तहत अधिक से अधिक योगदान देकर सामाजिक दायित्व का निर्वहण करें। उन्होंने विभिन्न उद्योगों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत दिये जा रहे सहयोग की सराहना भी की।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा अजीत चौहान के अलावा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
