नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सोहेल अन्सारी पुत्र इकबार अन्सारी निवासी मोहल्ला रानी ताल नाहन ने पुलिस थाना सदर नाहन में शिआजकायत दर्ज करवाई कि आज समय रात करीब 3.30 बजे उसकी व गुलमनवर उर्फ बाबी अहमद निवासी नाहन के साथ ताजियों की परमीशन को लेकर आपस में रानीताल मोहल्ला में बहस हुई जिस पर उससे बाबी को धक्का लग गया उसके बाद बाबी अहमद रानीताल से हरिपुर आ गया । इसके पश्चात् मै अपनी गलती की माफी मांगने के लिए हरिपुर लालटेन चौक पर पहुंचा तो जैसे ही वह अपने साथियों के साथ लालटेन चौक पर पहुंचे तो बाबी व उसके भाई राजु व गुलशन व भतीजे अर्स पुत्र गुलशन व मौइन पुत्र राजु व अन्य लोग वहां पर थे बाबी अहमद उसके भाई राजु, गुलशन व भतीजे मौइन व अर्स ने इस पर अचानक डण्डो व पंच आदि से हमला कर दिया व इसके साथियों के साथ मारपीट की । जिस कारण उसे तथा उसे साथी मोहम्मद अकरम को सिर में तथा ताहिर को नाक, सिर आदि में चोटे आई है। जिस पर थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है ।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
