नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कन्याल युवक मंडल भलौना के द्वारा “खेल खेलो नशा छोड़ो” के विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड भलौना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे की विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष कुशल ठाकुर और वशिष्ठ अतिथि के रूप में सभी एसएमसी सदस्यों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य रूप से भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,रस्साकसी और दौड़ का आयोजन किया गया था तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकगण शामिल थे जिनके सहयोग से कन्याल युवक मंडल भलौना यह कार्यक्रम सफलता से करा सका । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दूरगामी परिणामों तथा खेल के फायदे के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि श्री ज्ञान शर्मा जी ने “खेल खेलो नशा छोड़ो” के विषय में भाषण देकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और खेल में अधिक से अधिक भागीदारी लेने के लिए विद्यार्थियों को संबोधित किया। कन्याल युवक मंडल भलौना हर वर्ष स्कूल में ऐसा कार्यक्रम कराता आ रहा रहता है तथा विभिन्न विषयों में प्रतियोगिता करती है तथा इस वर्ष भी कन्याल युवक मंडल भालोंना ने “खेल खेलो नशा छोड़ो” के विषय में यह कार्यक्रम आयोजित किया था तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी कराता रहेगा । कन्याल युवक मण्डल भालोना के सचिव सुरेश भारद्वाज जी ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं की और विद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया तथा विद्यालय की विभिन्न मांगों को प्रशासन के सामने रखा और प्रशासन से इन समस्याओं का समाधान निकालने को कहा ताकि विद्यार्थियों को विद्यालय मैं पढ़ाई करने में कोई परेशानी न हो तथा विद्यार्थियों को विद्यालय में अच्छी शिक्षा मिल सके।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
