Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री रेणुकाजी मिनी जू में अब वन्य प्राणियों को ले सकते है गोद
    सिरमौर

    श्री रेणुकाजी मिनी जू में अब वन्य प्राणियों को ले सकते है गोद

    By Himachal VartaJuly 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्री रेणुकाजी के परिक्रमा मार्ग में स्थित मिनी जू में अब कोई भी व्यक्ति वन्य प्राणियों को गोद ले सकता है। प्रदेश सरकार के वन्य प्राणी विभाग ने श्री रेणुका जी मिनी जू में इस योजना की शुरुआत की है। मिनी जू में इन वन्य प्राणियों के निवास, खानपान, टीकाकरण और दवाओं आदि पर सरकार का बहुत खर्च भी आता है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए वाइल्ड लाइफ ने मिनी जू को आत्म निर्भर बनने के उद्देश्य व आमजन को वन्य प्राणियों से जोड़ने के लक्ष्य के साथ वन्य प्राणी क्षेत्र में टिकट विंडो स्थापित करने का निर्णय लिया है। ताकि जू की आय बढ़ाई जा सके। गोद लेने वाले लोगों को उस वन्य प्राणी का सारा खर्च वहन करना होगा व गोद लेने वाले का चित्र भी वन्य प्राणी के बाड़े के बाहर लगाया जाएगा।

    शिमला डिविजन वाइल्ड लाइफ के एसीएफ विनोद रांटा ने बताया कि वन्य प्राणी विहार को सशक्त व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से श्री रेणुकाजी में कार्य किया जा रहा है। ताकि वन्य प्राणी विहार में लोगों व पर्यटकों को अधिक सुविधा मिल सके। इसी के चलते वन्य प्राणी विहार में टिकटिंग विंडो स्थापित की जा रही हैं। ताकि जू की आय बढ़ाई जा सके।

    इसके इलावा एक नया प्रयास भी किया जा रहा है।इसके तहत कोई भी व्यक्ति वन्य प्राणी विहार में किसी भी वन्य प्राणी को गोद ले सकेगा। साथ ही उसे उक्त प्राणी का सारा खर्चा उठाना पड़ेगा। गोद लेने वाले व्यक्ति की फोटो भी विवरण सहित बाड़े पर लगाई जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि श्री रेणुकाजी सिरमौर जिला का एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल है, जहां पर लाखों लोग प्रति वर्ष पड़ोसी राज्यों से आते हैं। अब यहां वन्य प्राणी अडॉप्शन योजना शुरू की जा रही है, जिससे जहां वन्य प्राणी प्रेमी इनको गोद ले सकेंगे। वहीं मिनी जू में अधिक सुविधाए भी मिल सकेंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.