नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित शास्त्री के 16 पद व भाषा अध्यापकों के 10 पद भरे जाएगें। इन पदों के लिए काउंसलिंग 01 अगस्त से 03 अगस्त, 2024 तक उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन, में होगी।
उन्होंने बताया कि शास्त्री के 16 पदों में से 11 पद अनारक्षित है जबकि 3 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के भरे जाएंगे जिसके लिए काउंसिलिंग 01 अगस्त, 2024 को होगी।
उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा ने बताया कि भाषा अध्यापक के 6 पद अनारक्षित हैं जबकि 2 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इन पदों की काउंसलिंग 02 व 03 अगस्त, 2024 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी।
अन्य जिलों से सम्बन्ध रखने वाले पात्र अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3