नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुधए बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रदेश की जनता को झूठी गारंटी दी है रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी सभी चुनावी जनसभा में कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरी देंगे और 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 15 सो रुपए भी देंगे तथा हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ-साथ भैंस का दूध 100 रुपए लीटर और जलगाय का दूध 80 रुपए लीटर लेंगे और साथ में 2 रुपए किलो गोबर भी सरकार खरीदेगी लेकिन यह सारी गारंटी झूठ का पुलिंदा बनकर रह गई है रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता चुनाव जीतने के लिए प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वायदे करते हैं और चुनाव जीतने के बाद उन सभी वायदो को भूल जाती है जिससे प्रदेश धदकी जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है रावत ने बताया कि बेरोजगारी प्रदेश का सबसे बड़ा मुंदा है लेकिन प्रदेश सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते हुए डेढ़ साल से भी अधिक समय हो गया है लेकिन आज तक प्रदेश के किसी भी बेरोजगार युवा को सरकारी नौकरी नहीं मिली है रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी पत्नी को देहरा से विधायक बना लिया है और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी सारे नियमों को ताक पर रखकर अपनी बेटी को करुणा मूलक आधार पर सरकारी नौकरी दिलाई है जबकि सरकार के पास करुणा मूलक आधार पर सरकारी नौकरी देने के हजारों मामले पड़े हैं लेकिन सरकार ने उनके लिए ढाई लाख रुपए की आय सीमा तय की है लेकिन उपमुख्यमंत्री के लिए कोई भी आय सीमा तय नहीं है जिसकी वजह से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति भारी आक्रोश है रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगा है उन्होंने बताया कि डेढ़ साल में चुनावी घोषणा के मुताबिक प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए थी लेकिन अभी तक सिर्फ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी को सरकारी नौकरी मिली है।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
