नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- देश और प्रदेश की तर्ज पर सिरमौर जिला के पांचो मंडलों में भी कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ 26 जुलाई को बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने बताया की 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय युवा मोर्चा के हजारों युवा भाग लेंगे। रणबीर ठाकुर ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को लगभग तीन माह तक चले भारत पाक कारगिल युद्ध के दौरान भारत ने कारगिल पर विजय हासिल करके कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को आयोजित की जाने वाली मशाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य नौजवानों और युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना जागृत करना है। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भारतीय युवा मोर्चा के नौजवानों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे और इस विजय दिवस को यादगार बनाने के लिए समूचे जिले में मशाल यात्रा निकाली जाएगी तथा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक विधानसभाक् क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मशाल रैलियों में भारी संख्या में भाग लेकर कारगिल युद्ध विजय दिवस को यादगार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें ताकि इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा सके और अधिक से अधिक युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की जा सके ।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
