Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राष्ट्रीय सेवा योजना के स्नातक उत्तीर्ण स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र का वितरण
    सिरमौर

    राष्ट्रीय सेवा योजना के स्नातक उत्तीर्ण स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र का वितरण

    By Himachal VartaJuly 20, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, नाहन द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में स्नातक उत्तीर्ण स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में कॉलेज के आदरणीय प्राचार्य  डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि “एनएसएस का उद्देश्य छात्रों में सेवा, समाजसेवा और नेतृत्व के गुणों का विकास करना है। आप सभी ने एनएसएस के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा और निभाया है। मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं, और मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”
    कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक ने बताया कि  आज इन कुल 42 स्वयंसेवियों ने अनुमानित 15120 घंटों से अधिक का निःशुल्क श्रमदान कर नवभारत निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों की केरियर संबंधित काउंसिलिंग भी की।
    कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रो. लक्षिता रमाने भी इस अवसर पर स्वयंसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “एनएसएस ने आपको केवल समाज सेवा का अनुभव ही नहीं दिया, बल्कि आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी विकसित किया है। मैं सभी स्वयंसेवियों को उनके समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद देती हूँ।”
    इस समारोह में प्रो देवेंद्र शर्मा ने कहा, “आप सभी ने एनएसएस के तहत जो सेवाएँ दी हैं, वे सराहनीय हैं। आपके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।”
    कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियों ने अपने अनुभव साझा किए और एनएसएस के दौरान सीखे गए महत्वपूर्ण पाठों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा।इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ उत्तमा पांडे, वरिष्ठ आचार्य डॉ नीलकांत व कार्यालय अधीक्षक श्री सुरेश शर्मा उपस्थित रहकर स्वयंसेवियों का उत्साह वर्धन किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.