नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले गांव पंजोड़ में रविवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठान शांंत में एक साथ हजारों श्रद्धालुओं ने विजट देवता व उनके भाई शिरगुल महाराज का जयघोष किया। पारम्परिक शैली में मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद खुनेवड़ अथवा कुरूड़ चढ़ाए जाने की परम्परा को निभाने के लिए इस धार्मिक अनुष्ठान में पंहुचे शिलाई व उपमंडल संगड़ाह आदि इलाकों के दो दर्जन के करीब गांवों के लोगों ने 1 साथ देवता का जयघोष किया तो पूरा इलाका गूंज उठा। पारम्परिक वाद्ययंत्र दमेनू, ढोल व नगाड़े की ताल पर तब तक लिंबोर कहलाने वाले जयकारे जारी रहते हैं, जब तक की देवता मंदिर में विराजमान नहीं हो जाते।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
