नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक आयुक्त सिरमौर गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज यहां आगामी 26 जुलाई, को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
गौरव महाजन ने बताया कि 26 जुलाई, को प्रातः 10 बजे नाहन स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजली दी जाएगी।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहीद स्मारक की उचित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, डीएसपी मुख्यालय रमा कांत ठाकुर, वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी गृह रक्षा दिनेश कुमार व नगर परिषद नाहन से सुलेमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
