Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार पौधे किए जाएँगे रोपित- विनय कुमार
    सिरमौर

    रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार पौधे किए जाएँगे रोपित- विनय कुमार

    By Himachal VartaJuly 24, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपाध्यक्ष विधानसभा हिमाचल प्रदेश विनय कुमार ने वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत खाला क्यार के चुलडिया धार में अर्जुन का वृक्ष रोपित किया।
    इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति के अनमोल उपहार है जो पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं इसलिए पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में वृक्ष ज़रूर रोपित करने चाहिए साथ ही युवा पीढ़ी को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि हमारा प्रदेश सुंदर, हरा-भरा और स्वस्थ बना रहे।
    उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा कांग्रेस द्वारा रेणुका जी  विधानसभा क्षेत्र में पाँच हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे।
    उपाध्यक्ष विधानसभा ने चुलडिया धार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनी।जहां प्रतिनिधिमंडलों ने उनके समक्ष विशेष तौर पर धार तारन के लिए बस एवं सिंचाई योजना तथा ग्राम बडोन में गिरि नदी के साथ ढंगे लगाने की मांग रखी। जिसके लिए विनय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत जल्द से जल्द धार तारन के लिए बस एवं सिंचाई योजना तथा ग्राम बडोन में गिरि नदी के साथ ढंगे लगाने का कार्य किया जाएगा ताकि इनके क्रियान्वयन के उपरांत क्षेत्र के लोग इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
    उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र में सड़क,स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए सदैव तत्पर हैं उनका हमेशा प्रयास रहता है कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हर मूलभूत सुविधा घर द्वार पर प्राप्त हो।
    उन्होंने कहा कि वह समय समय पर रेणुका विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिलेगे तथा जो भी समस्या उनके संज्ञान में लाई जाएगी वह तत्परता के साथ उनका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
    इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं भी रखी।
    विनय कुमार ने प्राप्त अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये दिया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रेणुका जी तपेन्द्र चौहान, महामंत्री मित्तर सिंह तोमर, डीएफओ परमिंदर सिंह, तहसीलदार ददाहू सुमेद शर्मा, बीडीओ संगडाह चिराग शर्मा, सीईओ रेणुका विकास बोर्ड भरत सिंह, पूर्व सीईओ रेणुका विकास बोर्ड रवींद्र गुप्ता, प्रधान शीला देवी, आदर्श यूथ क्लब कल्याडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.