Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»हिमालयन संस्थान कालाअंब में परवाज संस्था के साथ किया पौधारोपण
    ताजा समाचार

    हिमालयन संस्थान कालाअंब में परवाज संस्था के साथ किया पौधारोपण

    By Himachal VartaJuly 25, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीटूशन्स कालाअंब में समाजसेवी संस्था परवाज-एक उड़ान के साथ मिलकर पौधा रोपण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर संस्था के साथ हिमालयन ग्रुप ने कई प्रजातियों के पौधे लगाए।

    इस अवसर पर हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाईस चेयरमैन विकास बंसल, परवाज संस्था के प्रधान मनमोहन मित्तल, अध्यक्ष जगदीप ढांडा, महासचिव नरेन्दर गर्ग के अलावा, अन्य वरिष्ठ सदस्य प्रवीण मित्तल, राजेश महाजन ,विकास गर्ग, जुगनु सनीवेल, राजीव पूरी, डॉ. अमित, संदीप गर्ग, कमल गुप्ता, अजय गुप्ता इत्यादि भी शामिल हुए।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के निजी शिक्षण विनयमक आयोग के अध्यक्ष मेजर अतुल कौशिक ने उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रधान मनमोहन मित्तल ने बताया कि परवाज-एक उड़ान वर्षों से सामाजिक कल्याण पहलों में सक्रिय रूप से शामिल है। परवाज शैक्षिक मूल्यों को बढ़ावा देता है, जिसके अंतर्गत अब तक 42 सरकारी स्कूलों में 552 जरूरतमंद छात्रों को उनकी वार्षिक फीस, स्कूल बैग, स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तकें और वर्दी प्रदान की गई है।

    उनकी बोर्ड परीक्षा फीस प्रायोजित की गई है। इसके अलावा संस्था नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाते हैं, जिसके अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों, पीने के पानी की टंकियों और पार्कों की सफाई करते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं।

    समय-समय पर आई फ़्लू जैसे प्रकोपों के दौरान आई ड्रॉप जैसी ज़रूरी आपूर्ति मुफ़्त में वितरित करते हैं। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजन किए जाते है, जहां मेधावी छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए परवाज़ ने प्रत्येक युवक एक-एक पौधा गोद लें मुहीम शुरू की है।

    जिसका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाना है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर, पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा देना है। उसी मुहिम के अंतर्गत हिमालयन ग्रुप परिसर में भी पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। कॉलेज में बड़ी संख्या में फलों और औषधियों के पौधे लगाए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.