Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मशाल जलूस में शामिल हुए राजीव बिंदल
    सिरमौर

    मशाल जलूस में शामिल हुए राजीव बिंदल

    By Himachal VartaJuly 26, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  कारगिल दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने विधानसभा क्षेत्र नाहन के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मशाल जलूस में भाग लिया। बिंदल ने नाहन स्थित शहीदी स्मारक पर भी जनकर बलिदानी सैनिकों को याद किया और उनकी वीरता की गाथाओं का वाचन किया।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीर जवानों के परिवारों से भी मुलाकात की और उन वीरों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। बिंदल ने इस अवसर पर जिला सिरमौर के राइफलमैन कुलविंदर सिंह और राइफलमैन कल्याण सिंह की वीर गाथाओं को भी जन जन तक पहुंचाया।
    बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि कैप्टन विक्रम ने साथियों संग प्वॉइंट 5140 की चोटी पर किया कब्जा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के वीर सपूत की कहानी अनसुनी नहीं हैं। हिमाचल में कांगड़ा जिले के पालमपुर के गांव घुग्गर में 9 सितंबर 1974 को विक्रम बत्रा का जन्म हुआ था। बचपन में पिता से अमर शहीदों की गाथाएं सुनकर विक्रम को भी देश की सेवा का शौक पैदा हुआ। वर्ष 1996 में वे मिलेट्री अकादमी देहरादून के लिए सिलेक्ट हुए. कमीशन हासिल करने के बाद उनकी नियुक्ति 13 जैक राइफल में हुई। जून 1999 में कारगिल युद्ध छिड़ गया। ऑपरेशन विजय के तहत विक्रम बत्रा भी मोर्चे पर पहुंचे। उनकी डैल्टा कंपनी को प्वॉइंट 5140 को कैप्चर करने का आदेश मिला। दुश्मन सेना को ध्वस्त करते हुए विक्रम बत्रा और उनके साथियों ने प्वॉइंट 5140 की चोटी को कब्जे में कर लिया। इस महान नायक ने युद्ध के दौरान कई दुस्साहसिक फैसले लिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.