Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विकास कार्यों में सरकारी धनराशियां के दुरूपोग पर दो पंचायत प्रधान सस्पेंड
    सिरमौर

    विकास कार्यों में सरकारी धनराशियां के दुरूपोग पर दो पंचायत प्रधान सस्पेंड

    By Himachal VartaJuly 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ): – जिला सिरमौर की दो पंचायतों के विकास कार्यों में अनियमितताओं के चलते पंचायत प्रधान निलंबित कर दिए हैं। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड तिलोरधार के तहत आने वाली कठवार पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह और विकास खंड शिलाई की नाया पंजोड़ पंचायत के प्रधान लायकराम को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, कठवार पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत कार्यों में धांधली की शिकायत 5 जनवरी 2024 को उपायुक्त सिरमौर को सौंपी थी। इसके बाद वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार 15वें वित्तायोग के तहत सुरेश कुमार की भूमि के लिए 2020-21 में 1.50 लाख रुपये के सिंचाई टैंक की स्वीकृति हुई थी।

    इस कार्य में डेढ़ लाख रुपये खर्च दिखाया गया। जबकि मौके पर हुए कार्य और माप पुस्तिका में दर्ज कार्यों को जांच कमेटी ने भिन्न पाया। पंचायत सचिव ने इस कार्य का जियो टैग नहीं किया था। इस कार्य में तकनीकी सहायक पर भी वित्तीय अनियिमताओं के आरोप लगे हैं।

    इसके साथ साथ गड़ोली खड्ड में फुट ब्रिज के निर्माण में भी धांधली बरती गई, जिसके मस्ट्रोल ही जारी नहीं किए गए। वहीं अमृत सरोवर घुंडाना, श्मशानघाट घुंडाना, सिंचाई कूहल गड़ोली के कार्य में भी लाखों की धांधली के आरोप लगे हैं। जांच कमेटी ने इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। पंचायत प्रधान से जवाब संतोषजनक न मिलने के चलते प्रशासन ने पंचायत प्रधान को निलंबित कर दिया है।

    वहीं, विकास खंड शिलाई की नाया पंजोड़ पंचायत के प्रधान लायकराम पर भी लाखों रुपये की धांधली के आरोप साबित हुए हैं। जांच कमेटी ने लिंक रोड़ के निर्माण में 19.31 लाख रुपये की धनराशि का दुरूपयोग पाया है। लिंक रोड़ मिगनवाड़ी-दिगवाली-मौजाड़ी निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2020-21 में 41 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान की गई थी।

    शिकायत के बाद सहायक अभियंता ने सड़क का मूल्यांकन किया तो सभी खर्च मिलाकर इसकी लागत 4.62 लाख रुपये आंकी। यानी इस कार्य में अंकेक्षण कमेटी ने लाखों रुपये की भिन्नता पाई और मौके पर कार्य नाममात्र पाया। जांच पूरी हो जाने के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी।

    इन अनियमतिताओं में तत्कालीन पंचायत सचिव चंदन सिंह और ग्राम रोजगार सेवक मंशाराम भी उतरदायी पाए गए हैं। उधर, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि दोनों पंचायतों के प्रधानों को वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.