Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जम्मू से नासिक तक की मंडियों में सिरमौरी आम की धमक, नेपाल से भी पहुंची मांग
    सिरमौर

    जम्मू से नासिक तक की मंडियों में सिरमौरी आम की धमक, नेपाल से भी पहुंची मांग

    By Himachal VartaJuly 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देश के कई राज्यों में सिरमौरी आम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। जम्मू से नासिक तक की मंडियों में फलों के राजा आम ने अपना कब्जा कर लिया है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ नेपाल के बुटवल से भी सिरमौर के आम की मांग पहुंची है और जल्द ही इसे निर्यात किया जाएगा। पिछले साल सिरमौर का आम पड़ेसी मुल्क बांग्लादेश तक भी पहुंचा था।

    सिरमौर का आम कोलकाता, नासिक, बिहार, अहमदाबाद, गोरखपुर, जालंधर, लुधियाना और जम्मू भेजा जाने लगा है। दरअसल, अब बाहरी राज्यों के आम की आमद काफी कम होने लगी है। लिहाजा, बाहरी राज्यों की मंडियों से आम की मांग बढ़ने लगी है। खास बात ये है कि जैसे ही बाहरी राज्यों में आम का सीजन खत्म होने के कगार पर होता है तो सिरमौरी आम बाजार में अपनी दस्तक देना शुरू कर देता है।

    हालांकि, इस बार सिरमौरी आम का सीजन भी देरी से शुरू हुआ है। सिरमौर में आम का कारोबार कर रही सहारनपुर की जाहिद अंसारी एंड कंपनी के कारोबारी जाहिर अंसारी, नासिर अंसारी और इमरान कुरैशी ने बताया कि उन्हें  नेपाल के बुटवल से भी आम की डिमांड मिली है। अभी देश के विभिन्न राज्यों में सिरमौरी आम भेजा जा रहा है।

    जम्मू से लेकर नासिक और कोलकाता साहित कई राज्यों में 100 क्विंटल आम भेजा जा चुका है। सिरमौर का आम अब मंडियों में जाना शुरू हुआ है। यहां लंगड़ा और दशहरी आम की किस्में तैयार हैं। चौसा आम टूटने में कुछ दिन का समय लगेगा। लगभग एक जैसी जलवायु के चलते सिरमौर और सहारनपुर का आम सबसे अंत में तैयार होता है। इसके बाद आम का सीजन खत्म हो जाएगा।

    सिरमौर का लंगड़ा आम काफी मीठा है। जल्दी खराब नहीं होता। इसकी मंडियों में भारी मांग है. दशहरी किस्म का आम भी मीठा है। बताया जा रहा है कि थोक में लंगड़ा आम के 40 रुपये प्रति किलो तक दाम जाएंगे। अभी दशहरी थोक में 25 से 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके साथ साथ सिरमौर में गुलाब खास, नौरा, गुलाब जामुन की किस्में भी तैयार हैं। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.