Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड से नवाजे करियर अकादमी के तीन होनहार
    सिरमौर

    डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड से नवाजे करियर अकादमी के तीन होनहार

    By Himachal VartaJuly 27, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी करिअर अकादमी स्कूल के तीन मेधावी छात्रों को डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड ने नवाजा गया है। इस स्कूल की कीर्ति चौहान, युग्म और उर्वशी सरण को मार्च 2021 में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। तीनों मेधावी छात्रों ने परीक्षाएं प्रवीणता के साथ उत्तीर्ण की थी।

    विज्ञान संकाय में 12वीं की छात्रा कीर्ति चौहान और 10वीं कक्षा के युग्म व उर्वशी सरन को उत्कृष्ट प्रदर्शन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 60,000 रुपये की नकद राशि व मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इन छात्रों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन-2021 के लिए प्रदान किया गया।

    दसवीं की परीक्षा में उर्वशी सरन ने 700 में से 700 और युग्म ने 700 में से 699 अंक  प्राप्त किए थे। कीर्ति ने बारहवीं की परीक्षा में 500 में से 495 अंक प्राप्त किए थे। इन होनहारों की उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी, निदेशक मनोज राठी और  प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी इन होनहारों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    उन्होंने बताया कि स्कूल के लिए यह अत्यंत खुशी और गर्व की बात है कि अकादमी के छात्रों को राष्ट्रीय आंबेडकर मेरिट पुरस्कार योजना के अंतर्गत डॉ आंबेडकर फाउंडेशन (सामाजिक न्याय मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा छात्रों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

    उन्होंने बताया कि करिअर अकादमी स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। अकादमी में नीट व जेईई मेन्स की कोचिंग भी दी जाती है। हर वर्ष बहुत से विद्यार्थी नीट व जेईई मेन्स की कोचिंग प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.