नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दंपति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ 70,210 रूपये नकदी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कालाअंब की टीम गश्त के दौरान मेन थापल के समीप मौजूद थी। इस बीच सूचना मिली कि बबली उर्फ बेबी पत्नी सुरेश कुमार और उसका पति सुरेश कुमार निवासी सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन (सिरमौर) अपने मकान में अवैध चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं।लिहाजा, सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बबली व सुरेश के घर की तलाशी ली। छानबीन के दौरान उनके मकान से कुल 6 ग्राम चिट्टा और 70,210 रुपये नकदी बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअंब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
