Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खदरी गांव तीन माह से प्यासा, बेटे की जगह बाप दे रहा ड्यूटी
    सिरमौर

    खदरी गांव तीन माह से प्यासा, बेटे की जगह बाप दे रहा ड्यूटी

    By Himachal VartaJuly 30, 2024
    Facebook WhatsApp

     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- विधानसभा क्षेत्र नाहन की विक्रमबाग पंचायत के खदरी गांव में पिछले तीन माह से पेयजल के लिए हाहाकार मचा गया। 200 के करीब आबादी वाले इस गांव में लोगों को आवश्यकतानुसार पानी न मिलने से गुस्साए लोगों ने विभाग के कीमैन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। मौके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की महिलाएं दो किलोमीटर दूर एक फैक्टरी से पानी ढोने को विवश हैं।

    पानी ढोने के चक्कर में ग्रामीणों का अधिकतर वक्त इसमें व्यतीत हो रहा है। इस समस्या का सामना गांव की महिलाओं को करना पड़ रहा है, जिन्हें भोजन पकाने के लिए पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है। आलम ये है कि घरों पर रखी टंकियों पानी से खाली हैं। मजबूरन महिलाओं ने छत्त पर एकत्रित होने वाले बारिश के पानी टंकियों में डालकर घर के अन्य कार्यों समेत मवेशियों का गुजारा चलाया जा रहा है।

    इस समस्या से जूझ रही गीता देवी, श्यामा देवी, मधुबाला, पुष्पा, प्रतिभा, श्यामा, पूनम, रीना देवी, इंद्रा, पायल शर्मा और शशिबाला आदि महिलाओं ने बताया कि उनके गांव के लिए देवनी से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले तीन माह से उनके घरों तक जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। महिलाओं ने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन न तो विभाग सुध ले रहा है और न ही कीमैन को बदला जा रहा है।

    महिलाओं ने बताया कि गांव के पानी की आपूर्ति करने वाले स्थानीय विभाग का कीमैन खुद पानी न खोलकर अपने परिजनों (पिता) से स्कीम को चला रहा है। आरोप ये भी हैं कि कीमैन खुद एक निजी कंपनी में काम कर रहा है। यही बड़ी वजह है कि बोरवैल में भरपूर पानी होने के बावजूद इसे स्टोरेज टैंक से आगे लोगों तक पहुंचाने में कोताही बरती जा रही है।

    महिलाओं ने विभाग से अपील करते हुए कहा कि या तो इस समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा गांव के लोगों को मजबूरन जिला प्रशासन समेत विभाग का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उधर, अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि उन्हें इसकी शिकायत नहीं मिली है। फिर भी कर्मचारी के संदर्भ में मिली शिकायत की जांच की जाएगी। साथ ही जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.