Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पत्नी के जीतने का सीएम ने जनता को हिमकेयर योजना बंद कर दिया तोहफा : विनय गुप्ता
    सिरमौर

    पत्नी के जीतने का सीएम ने जनता को हिमकेयर योजना बंद कर दिया तोहफा : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaJuly 30, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश में हिमकेयर योजना बंद करने को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर है भाजपा का कहना है कि प्रदेश में नई सुविधा देने की बजाय पुरानी योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता नाहन में आज पत्रकारों से रूबरू से हुए।

    भाजपा नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि देहरा से मुख्यमंत्री की पत्नी के चुनाव चुनाव जीतने की खुशी में कांग्रेस सरकार ने अब महत्वाकांक्षी हिम केयर योजना को बंद कर दिया है उन्होंने कहा कि यह योजना जनवरी 2019 में  जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा शुरू की गयी थी और  केंद्र की नरेंद्र मोदी  सरकार द्वारा शुरू की गयी ‘आयुष्मान भारत योजना’ से छूट गये परिवारों को हिमकेयर योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा था।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के 141 निजी अस्पतालों व 292 सरकारी अस्पतालों में 5 लाख तक के कैशलेस इलाज़ की सुविधा इस योजना के द्वारा प्रदेश के हजारों लोगों को प्रदान की जा रही थी। प्रदेश के हजारों गरीब, मजदूर, किसान व कर्मचारियों ने इस योजना के तहत अनेक गंभीर बिमारियों का इलाज़ करवाया है।

    सरकार ने फरमान जारी कर सभी निजी अस्पतालों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए रोक दिया गया है तथा सरकारी कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ लेने से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निजी अस्पतालों का 370 करोड़ बकाया चुकाने की बजाये इस सुविधा को ही बंद कर दिया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से निरंतर अलोकतांत्रिक एवं जनविरोधी फैसले ले रही है, सत्ता में आते ही थी जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा खोले गए 1100 संस्थान बंद किये गए साथ ही डीज़ल व बिजली के रेट बढ़ाने का फैसला लेने के बाद अब लगभग 100 प्राइमरी स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.