नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ) सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर युवाओं के साथ ठगी करने का आरोप लगाया है। रणबीर ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रतिवर्ष प्रदेश के एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था परंतु 2 साल का समय बीत जाने के बाद अभी तक एक भी युवा को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया । उन्होंने कहा कि झूठ के दम पर बनी सरकार के प्रति प्रदेश के युवाओं में भारी रोज पनप गया है और प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में झूठा वादा करने वाले कांग्रेसी नेताओं, विधायकों और मंत्रियों का घेराव करें और उनसे वादा खिलाफी के लिए प्रश्न पूछे । उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा ली गई परीक्षाओं के परिणाम 10 दिन के भीतर घोषित करने का आश्वासन दिया था परंतु अभी तक सरकार इस बारे में चुप्पी साथ कर बैठ गई है। जिला युवा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के उस फैसले पर भी कड़ी आपत्ति जताई जिसमें राज्य सरकार के सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 साल का सेवा विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार की आस में बैठे बेरोजगार युवाओं के नौकरी पाने के मंसूबों पर पानी फिर गया है और उनके भविष्य के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है । रणवीर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने टेटट और डीएलएड की फीस को दुगना करके युवाओं के साथ घोर अन्याय किया है और इससे खासकर गरीब परिवारों के बच्चों को बड़ा झटका लगा है । उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि यदि उन्होंने इस फीस को दुगना करने के निर्णय को वापस नहीं लिया प्रदेश का युवा राज्य सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री का घेराव करने पर मजबूर होगा
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
