Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्य मार्गों पर लगाए जाए आपातकालिन नंबर व स्पीड़ लिमिट साईन बोर्ड़-एल0आर0वर्मा
    सिरमौर

    मुख्य मार्गों पर लगाए जाए आपातकालिन नंबर व स्पीड़ लिमिट साईन बोर्ड़-एल0आर0वर्मा

    By Himachal VartaAugust 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन आज अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी एल0 आर0 वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया।
    उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन, पुलिस और सम्बन्धित विभागों को यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व उचित कार्रवाई करनी होगी ताकि जिला में दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है इसलिए हमें सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गंभीरता से तीन बिंदुआें पर कार्य करने की आवश्यकता है जिसमें वाहन चालकों में जागरूकता, सड़को पर वाहनों की अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई शामिल है।
    उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख स्थलों सहित कैंट स्कूल नाहन, लाईब्रेरी चौक अस्पताल के समीप वाहनों के अनावश्यक पार्किंग पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
    उन्होंने कहा कि जिला की प्रमुख सड़कों विशेषकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ओवरस्पीड रोकने के लिए आवश्यक पग उठाये जायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए मुख्य मार्ग पर साईन बोर्ड लगाकर स्पीड लिमिट तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवा के दूरभाष नम्बरों की जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड को रोकने तथा दुर्घटना से बचाव के लिए मुख्य मार्ग पर जहां भी जरूरी हो सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें।
    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला में विभिन्न सड़कों में 566 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गए हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्वारा जिला में 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गऐ हैं।
    उन्होने पुलिस विभाग, मेडिकल विभाग, शिक्षा विभाग, अध्यक्ष रोड सेफटी क्लब को शिक्षण संस्थानों, आईटीआई, पीजी कॉलेज में हर माह सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश राल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अलोक जुनेजा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग अभय सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता नगर परिषद ललीत गोयल, रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर, क्षेत्रीय परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.