Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में भारी बारिश का कहर, विधायक ने लिया नुकसान का जायजा
    सिरमौर

    नाहन में भारी बारिश का कहर, विधायक ने लिया नुकसान का जायजा

    By Himachal VartaAugust 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बीते कल शुक्रवार की शाम से पूरी रात जमकर बरसे मेघों ने जहां सूखे में राहत पहुंचाई है, वहीं नाहन और आसपास के क्षेत्र में आर्थिक नुकसान भी भारी मात्रा में हुआ है। नाहन के वार्ड नंबर 5 हाउसिंग बोर्ड के साथ लगते पुर्विया मोहल्ला में भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी राजकुमार के घर को भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचा है।

    घर में घुसे पानी ने फ्रिज व अन्य घर के कीमती सामान को पूरी तरह से डैमेज कर दिया है। राजकुमार का कहना है कि बारिश के पानी से उसके घर में रखे सामान आदिक करीब 2,00,000 रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी सुबह वार्ड नंबर 5 में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।

    उन्होंने बारिश से हुए नुकसान को लेकर नायब तहसीलदार नाहन को फौरी राहत पहुंचाने के लिए भी आदेश मौके से ही जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन हर तरह से आपके साथ है। विधायक सोलंकी ने नगर प्रशासन से भी टूटी हुई सड़क और अन्य नुकसान को जल्द से जल्द रिपेयर करने के लिए भी आदेश जारी किए हैं।

    बारिश से इस मोहल्ला में जहां राजकुमार के घर को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं यहां की लिंक रोड भी पूरी तरह डैमेज हो गई है। विधायक रामाधौन गांव में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी राहत कार्य शुरू करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.