नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के हरिपुरधार स्थित मां भवानी मंदिर परिसर में रविवार को हरिपुरधार उपतहसील के अंतर्गत पढ़ने वाले गांवों के भाट ब्राह्मणों की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें महल क्षेत्र के सैकड़ो भाट्ट ब्राह्मण भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए संगड़ाह विकासखंड की भाट ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष हरिंदर शर्मा और हाटी समिति के फाउंडर मेंबर एवं भाट ब्राह्मण कल्याण समिति के मुख्य सलाहकार मेला राम शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिले के गिरी पार क्षेत्र की अन्य तहसीलों की तर्ज पर हरिपुरधार उप तहसील के भाट्ट ब्राह्मणों की इकाई का भी गठन किया जाएगा और क्षेत्र में भाट ब्राह्मण समुदाय को अनुसूचित जनजाति का लाभ दिलाने के लिए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि गिरी पार क्षेत्र की पंजीकृत भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति ने पहले ही हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में हाटी समुदाय के पक्ष में स्वयं को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के लिए याचिका दायर कर दी है जिसकी सुनवाई 20 अगस्त को होनी है। उन्होंने कहा की जिन लोगों द्वारा भाट ब्राह्मणों को आरक्षण और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभ के बारे में गुमराह किया जा रहा है उन्हें भी इस बैठक में सारी स्थिति स्पष्ट करके जागरूक किया जाएगा ताकि भ्रमित करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। अध्यक्ष हरिंदर शर्मा ने महल क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों से भाट ब्राह्मणों को इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया।
Breakng
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Monday, June 8
