नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- आज डॉ यशवन्त सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आईक्यूऐसी सेल के तत्वावधान में नवागन्तुक विधार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय परिचय सत्र का शुभारम्भ आदरणीय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। प्रथम दिवस विज्ञान व वाणिज्य स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में महाविद्यालय की उपप्राचार्या डा० उत्तमा पाण्डे ने विधार्थियों का औपचारिक अभिनन्दन किया। डा. सलोनी सूद ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय से सम्बधित नियमों, सुविधाओं,पाठ्यक्रमों, एन एस एस, एन सी सी, रोवर्स व रेंजर्स, रोड सेफ्टी क्लब, इको क्लब इत्यादि, विभिन्न प्रकार की छात्रवृतियां एवं महाविद्यालय में होने वाली खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत करवाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डा० प्रेमराज भारद्वाज ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें भविष्य में आने वाले परिर्वतन और चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आव्हान किया। तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में करदाताओं ,महाविद्यालय व शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए विधार्थीयों को समाज के प्रति उत्तरदायित्वता अनुभूति करवाई। कक्षा अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डा० नीलकान्त शर्मा ने विधार्थियों को संबोधित किया। प्रो० कमल सिंह डोगरा ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। आईक्यूऐसी संयोजिका प्रो० रीना चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम नवागंतुक विधार्थियों में जागरूकता हेतू संकायानुसार 12 अगस्त से 14 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
