Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एचआरटीसी की चलती बस में चालक व परिचालक से मारपीट
    सिरमौर

    एचआरटीसी की चलती बस में चालक व परिचालक से मारपीट

    By Himachal VartaAugust 12, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- एचआरटीसी के नाहन-बढ़ोल रूट पर चलने वाली बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान परिचालक से उसका बैग भी छीन लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत शाम एचआरटीसी की एक बस नाहन से बढ़ोल जा रही थी।

    हरिपुरधार से बढ़ोल की तरफ जाते वक्त चलती बस में बियोंग के समीप वीरेंद्र नाम के व्यक्ति की चालक के साथ बहसबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि उक्त शख्स ने चालक पर हमला बोल दिया। संतुलन बिगड़ने से बस के बीच का हिस्सा ढांक से जा टकराया। इससे बस के दो शीशे टूट गए।

    परिचालक जब बचाव करने के लिए आगे बढ़ा तो उस पर भी हमला बोल दिया। परिचालक ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र ने उसका बैग भी छीन लिया। बैग से 23 हजार की राशि गायब हुई है। इस घटना के बाद चालक बस लेकर वापस हरिपुरधार पहुंचा। उधर, एसएचओ संगड़ाह बृजलाल मेहता ने मामले की पुष्टि की है। परिचालक की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.