Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में बारिश से हनुमान मंदिर बहा, 8 लोग रेस्क्यू, सड़कें बंद व फसलें बर्बाद
    सिरमौर

    सिरमौर में बारिश से हनुमान मंदिर बहा, 8 लोग रेस्क्यू, सड़कें बंद व फसलें बर्बाद

    By Himachal VartaAugust 12, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में पिछले 15 घंटे से जारी मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। जिले में एक नेशनल हाइवे-707 सहित चार दर्जन सड़कों पर भारी भूस्खलन और मलबा आने से चार दर्जन सड़कें बंद रहीं। नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे किनारे ढिमकी मंदिर के समीप मारकंडा नदी के तेज बहाव में हनुमान मंदिर बह गया।

    बताया जा रहा है कि हाल ही में मंदिर का निर्माण हुआ था। वहीं, कटासन के समीप बहने वाले एक खड्ड के पार कोलर के 8 लोग फंस गए, जिन्हें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया। बता दें कि भारी बारिश के बीच खड्ड का जलस्तर काफी बढ़ गया, जहां दूसरी ओर 8 लोगों के फंसने की सूचना जिला प्रशासन को मिली।

    लिहाजा, एसडीएम नाहन सलीम आजम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से कोलर के युसूफ (70), मीर आलम (35), रमजानो (30), जाफर (13), गफूरा (8), जैषन (5), आसमा (3) और प्रेम सिंह (70) को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा कंडईवाला में धान की फसल बुरी तरह तबाह हो गई है।

    इस बीच सलानी नदी भी भारी उफान पर रही। बारिश के चलते संगड़ाह, शिलाई, राजगढ़, नाहन, पांवटा साहिब और सराहां में 51 सड़कें बंद रहीं। इसके साथ साथ विद्युत बोर्ड के 119 टांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। बारिश से लोक निर्माण विभाग का 5.64 करोड़ का नुकसान हुआ है, जबकि जलशक्ति विभाग को 33 लाख का नुकसान हुआ है।

    इस बारिश से कई लोगों के घरों को क्षति पहुंची है तो कई घरों में पानी भर गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार नाहन के शमशेरपुर मोहल्ला में आरिफ बेग का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अन्य कई स्थानों पर भी बारिश से घरों को क्षति हुई है। बारिश से प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि प्रदान की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.