Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशामुक्त समाज बनाने की युवाओं पर है बड़ी जिम्मेदारी- सोलंकी
    सिरमौर

    नशामुक्त समाज बनाने की युवाओं पर है बड़ी जिम्मेदारी- सोलंकी

    By Himachal VartaAugust 12, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ी पहल की है। यह बड़ी जानकारी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति जिला सिरमौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने दी। नाहन डाइट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज के लिए आज सबसे बड़ी चुनौती है।

    उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना करना न केवल सरकार, पुलिस अथवा सामाजिक संस्थाओं है बल्कि खुद युवाओं का भी इसके उन्मूलन के लिए बड़ा दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश के हर जिला में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सिरमौर के पच्छाद से होने जा रही है जिसके लिए तमाम औपचारिकताएं पुरी की जा रही है।

    बता दें कि ज्ञान विज्ञान समिति के द्वारा युवा दिवस पर युवाओं को नशे से कैसे बचाया जाए इस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन आईआरबी छठी बटालियन के एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर, शिक्षाविद ईश्वर राही, जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर आदि शामिल हुए।

    मुख्य रिसोर्स पर्सन एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले जहां शराब, बीड़ी, सिगरेट आदि नशे का चलन था, वहीं अब नशा केमिकल नारकोटिक्स में बदल चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी केवल 30 फीसदी युवा ही इसकी चपेट में है, ऐसे में यदि समाज के हर वर्ग ने इस गंभीर बीमारी पर अपनी नैतिकता के साथ अंकुश नहीं लगाया तो हिमाचल भी उड़ता पंजाब बन सकता है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए बड़े प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। वहीं साथ ही अब प्रदेश की सरकार ने भी नशा उन्मूलन को लेकर बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करना शुरू कर दिया है। वहीं संतोष कपूर का कहना है कि जो लोग नशे के कारोबार में शामिल हैं उनको सामने लाना बहुत जरूरी है।

    इससे पूर्व ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष संत राम चौहान, कंवर सिंह नेगी, राज्य उपाध्यक्ष वीरेंद्र कपूर, अरावली के निदेशक यशपाल शर्मा, अधिवक्ता सुभाष शर्मा आदि के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

    इस मौके पर नाहन डाइट की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया जिसकी उपस्थित युवाओं और दर्शकों के द्वारा जमकर सराहना भी की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान सत्यराम चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर, पूर्व पार्षद मोंटी, पार्षद राकेश गर्ग, मीडिया प्रभारी सप्पू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.