नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आर्मी भर्ती कार्यालय शिमला के कर्नल पुषविन्दर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ स्कीम के अन्र्तगत शिमला,सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला के उन उम्मीदवारों को जिन्होंने ऑनलाइन परिक्षा उतीर्ण की है, को शारिरिक दक्षता हेतू एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उन्होने कहा कि आनलाइन परीक्षा पास युवा अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट ूूwww.joinindianarmy.nic.in से डाऊनलोड कर सकते है।
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली रामपुर बुशहर में 03 से 09 सितम्बर, 2024 तक प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपटटी में आयोजित की जाएगी। उन्होने कहा कि युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर और 1.6 किलोमीटर की दौड़ तथा कम से कम 06 और अधिकतम 10 चिनअप निकालने होंगे। उन्होंने कहा की उम्मीदवार अपने साथ दसवीं तथा प्लस टू का प्रमाणपत्र, स्थाई पते के लिए हिमाचली बोनाफाईड प्रमाणपत्र, डोगरा श्रेणी/अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र जोकि क्यूआर कोड़ सहित नाईब तहसीलदार अथवा तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हो, लेकर आए।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को भर्ती अधिसूचना के आधार पर शपथ पत्र, गहरे नीले रंग की पृष्टभूमि के साथ 20 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफस, अविवाहित प्रमाणपत्र भी लाना आवश्यक होगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी, एनआईईएलआईटी/ आईटीआई से प्राप्त तकनीकी शिक्षा प्रमाणपत्र और वैध खेल प्रमाणपत्र हो उन्हें भी साथ लेकर आए। भर्ती के लिए आने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके पिता सेना में कार्यरत है या सेवानिवृत हो चुके है अपने साथ सम्बन्ध प्रमाणपत्र और डिस्चार्ज बुक की एक प्रति साथ लाए।
उन्होने युवाओं से अपील की कि वह एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर ले, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर भर्ती अधिकारी शिमला से सम्पर्क करें।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
