Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनिरुद्ध सिंह करेंगे नाहन चौगान में ध्वजारोहण -उपायुक्त
    सिरमौर

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनिरुद्ध सिंह करेंगे नाहन चौगान में ध्वजारोहण -उपायुक्त

    By Himachal VartaAugust 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह इस मौके पर नाहन चौगान मैदान में आगामी 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि पंचायती राज मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 10ः40 बजे यशवंत चौक में हिमाचल निर्माता डॉ.वाई.एस.परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह 10ः50 बजे शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त मुख्य अतिथि 10ः55 बजे प्रातः नाहन चौगान में पहुंचेगे जहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर सर्वप्रथम 11ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद पंचायती राज मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। तत्पश्चात वह जिला वासियों को अपना संदेश देंगे।
    उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर होने वाली परेड में ग्यारह टुकड़ियां भाग लेंगी जिसमें जिला सिरमौर की पुरूष व महिला पुलिस बल, गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी की पुरुष व महिलाओं की टुकड़ी, डाॅ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों की टुकडी, राजकीय महाविद्यालय नाहन के एनसीसी छात्र व छात्राओं की टुकडी, राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला की एनसीसी की टुकडी, राजकीय छात्र वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला की एनएसएस व एनसीसी की टुकड़ी  के  अतिरिक्त  चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षा बैंड द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस मौके पर डाॅ0 वाई. एस. परमार राजकीय नर्सिंग काॅलेज, राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला, एस.वी.एन स्कूल, डी.ए.वी.स्कूल तथा डाइट नाहन द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अंत में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह सम्पन्न होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.