Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा
    सिरमौर

    नाहन में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा

    By Himachal VartaAugust 14, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर के सौजन्य से निकाली गई यह यात्रा शमशेर स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक और उपायुक्त कार्यालय से होते हुए वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर शहीद स्मारक पर सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को शपथ भी दिलाई।

    इस यात्रा का मुख्य मकसद युवा पीढ़ी को देशभक्तों के कठिन संघर्षों के बाद मिली आजादी के महत्व से अवगत करवाना था। यात्रा के दौरान स्टेपको संस्था नाहन की ओर से देशभक्ति पर नुक्कड़ नाटक किया गया। इसके साथ साथ हाटी सांस्कृतिक दल बाउनल के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी और स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य पेश किया।

    इस यात्रा में लगभग 500 लोगों ने भाग लिया, जिनमें राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, डाईट नाहन के विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी सिरमौर कांता नेगी ने सभी का आभार जताया।

    उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डाईट प्रवक्ता डॉ. ईश्वर दास राही, शीतल भारद्वाज, रचना रावत व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों सहित लगभग 500 लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.