Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चूड़धार में रास्ता भटके चंडीगढ़ के श्रद्धालु क़ो किया रेस्क्यू
    सिरमौर

    चूड़धार में रास्ता भटके चंडीगढ़ के श्रद्धालु क़ो किया रेस्क्यू

    By Himachal VartaAugust 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में चंडीगढ़ का एक श्रद्धालु अचानक रास्ता भटक गया, जहां कई घंटों तक वह चूड़धार चोटी के ठीक नीचे बड़ी चट्टानों के बीच भटकता रहा। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ निवासी अंकुश अपने साथी सतविंदर सूद निवासी सोलन के साथ चूड़धार यात्रा पर जा रहा था।

    नौहराधार से पैदल यात्रा के दौरान तीसरी नामक स्थान पर अंकुश अपने साथी से पीछे रह गया। सतविंदर को लगा कि अंकुश उसके पीछे ही आराम से आ रहा होगा। इस बीच सतविंदर चूड़धार पहुंच गया, यहां लंबा इंतजार करने के बाद भी जब अंकुश चूड़धार नहीं पहुंचा तो वह चिंतित हो गया।

    रात करीब 9:00 बजे कड़ी मशक्कत के बाद सतविंदर का अंकुश से फोन पर संपर्क हुआ। उसने बताया कि वह रास्ता भटक चुका है और कहीं दूर जंगल में बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच फंस गया है। इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी गई, जिस पर थाना चौपाल की ओर से लापता अंकुश की मोबाइल लोकेशन चूड़धार में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अखिल को उपलब्ध करवाई गई।

    आरक्षी अखिल कुमार तुरंत सतविंदर के साथ अंकुश की तलाश करने के निकल पड़े। आरक्षी अखिल व सतविंदर ने कई घंटे अंकुश को तलाशने के प्रयास किए, मगर उससे संपर्क नहीं हो सका। रात को जंगल में उसे आवाजें लगाकर पुकारा, फिर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

    काफी समय तक तलाशने के बाद आरक्षी अखिल ने जब भोले शंकर का जयकारा लगाया तो जंगल से अंकुश के जयकारे की आवाज आई। उसकी आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अंकुश को बड़ी मुश्किल से जंगल के रास्ते से रात करीब डेढ़ बजे चूड़धार पहुंचाया गया।

    इसके लिए अंकुश ने चूड़ेश्वर सेवा समिति व पुलिस के जवान का आभार जताया। उधर, चूडेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने कहा कि कोई भी यात्री खराब मौसम और देर शाम को यात्रा पर न निकले। घना जंगल होने के चलते लोग अकसर यहां रास्ता भटक जाते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.