Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में काट दिए कई हरे-भरे पेड़
    सिरमौर

    नाहन में काट दिए कई हरे-भरे पेड़

    By Himachal VartaAugust 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन में पेड़ कटान का सिलसिला जारी है। कौन इन पेड़ों का अवैध कटान करवा रहा है और किसके इशारे पर ये काम किया जा रहा है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन हरे-भरे पेड़ों के कटान से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Giant-tree-fell-on-moving-v.jpgआज पहले शहर के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर के पिछले हिस्से में एक हरा-भरा पेड़ काट दिया गया। जैसे ही पेड़ कटा तो वह सड़क से गुजर रही एक कार पर जा गिरा। गनीमत ये रही कि गाड़ी में सवार बाप-बेटा सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद सवाल उठना लाजमी है।

    पहला ये कि पेड़ काटने के दौरान सड़क पर किसी भी तरह की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया। पेड़ कट रहा था तो सड़क पर गाड़ियों को क्यों नहीं रोका गया। पेड़ राह चलते किसी व्यक्ति पर भी गिर सकता था, इसका जिम्मेदार कौन होता?

    घटना के बाद पेड़ की चपेट में आए दिनेश तोमर ने पुलिस में लापरवाही का मामला दर्ज किया है। उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि इस संदर्भ में दिनेश तोमर की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में पेड़ काटने के दौरान बरती गई लापरवाही पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

    बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरे इस हरे-भरे आम के पेड़ को काटने की परमिशन ली गई थी। मौके पर लोगों का कहना था कि बहुत से स्थानों पर सूखे पेड़ खड़े हैं, जो हादसे का कारण बन सकते हैं। बड़ा सवाल यही है कि फल देने वाले इस हरे-भरे पेड़ को काटने की परमिशन कैसे दी गई?

    सवाल ये भी कि आखिरकार ये हरा-भरा पेड़ कैसे किसी के लिए जानलेवा बना था, जो इसे काटने की परमिशन दे दी गई। इसके बाद खबर आई कि मेडिकल कालेज के समीप लेप्रोसी वार्ड के पास भी चीड़ के पेड़ का कटान हुआ है, जहां 8 पेड़ काट दिए गए।

    इसके बाद नगर परिषद की तरफ से इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उधर, मामला संज्ञान में आते ही गुन्नूघाट पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। ये पेड़ किसने और किस कारण काटे, फिलहाल इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

    वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि चीड़ के 8 पेड़ों को काटने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। उधर गुन्नूघाट पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश मेहता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.