Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»को-ऑपरेटिव बैंक नौहराधार के सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
    सिरमौर

    को-ऑपरेटिव बैंक नौहराधार के सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

    By Himachal VartaAugust 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के नौहराधार स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा के सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश को करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी ज्योति प्रकाश ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड के फर्जी खाते खोले और लगभग 4.02 करोड़ रुपये की राशि का हेर-फेर (गबन) किया। इस राशि को ज्योति प्रकाश ने विभिन्न टर्म लोन बैंक्स आउन डिपॉजिट व कैश क्रेडिट लिमिट बैंक्स आउन डिपॉजिट के खातों में ट्रांसफर करके उन्हें बंद कर दिया।

    इस बहुचर्चित मामले में राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडे, नौहराधार शाखा की प्रबंधक प्रियंका और कार्यकारी सहायक विवेक प्रकाश ने पुलिस थाना संगडाह में शिकायत दर्ज करवाई थी.जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ज्योति प्रकाश ने लोगों की एफडीआर और चेकबुक अपने पास रखी थी और लोगों में इतना विश्वास पैदा कर दिया था कि उस पर कोई शक नहीं कर सके।

    इस मामले में पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही है। एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान आरोपी ज्योति प्रकाश पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गांव भूईरा तहसील व थाना राजगढ़ (सिरमौर) के विभिन्न बैंकों में खुलवाए खातों की जानकारी के लिए पत्राचार किया गया और लेन-देन वाले खातों को फ्रीज कर गहनता से जांच की गई।

    नामजद आरोपी की पत्नी के खातों की जानकारी भी प्राप्त की गई और मामले संबंधी सभी कागजात कब्जे में लिए गए। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी ज्योति प्रकाश 2012 से इसी शाखा में कार्यरत है। आरोपी लोगों की एफडीआर, चेकबुक को बैंक में अपने पास रखता था। आरोपी को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इसके अलावा बैंक का ऑडिट करवाया जा रहा है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह पैसा कहां से आया और किसे दिया है। इसमें और कितने लोग शामिल है, जिसकी गहनता से अभी पूछताछ की जानी बाकि है। आज, ज्योति प्रकाश को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जांच अभी जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.