Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»न बस में, ना बिजली में, ना सीमेंट में और ना ही राशन में राहत, हिमाचल में केवल जनता पर चाहत : डा बिंदल
    ताजा समाचार

    न बस में, ना बिजली में, ना सीमेंट में और ना ही राशन में राहत, हिमाचल में केवल जनता पर चाहत : डा बिंदल

    By Himachal VartaAugust 27, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन माडल के सदस्यता अभियान 2024 के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।
    उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है और भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बड़ रही है। हमरा संकल्प है की भाजपा पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने जा रही है। उन्होंने कहा की नहान मंडल में 121 बूथ है जिसके मुताबिक भाजपा नाहन में 24200 से अधिक सदस्य बनाएगी।
    बिंदल ने कहा की अगले महीने 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंची है। 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब 1 सितंबर से इसे पुनः आरंभ किया जाएगा, हिमाचल प्रदेश में यह अभियान 2 सितंबर से शुरू होगा। भाजपा का सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। मिस्ड कॉल, क्यू आर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से देश और प्रदेश का कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता गृहण कर सकता है। यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगा। यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है।
    उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के राज में हिमाचल प्रदेश में विकास को पूर्ण विराम लग गया है। जब कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आना था तब कांग्रेस पार्टी ने जनता से बड़े बड़े वादे किए थे पर जैसे ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में विराजमान हुई यह सारे वादे हवा हवाई हो गए। ना महिलाओं को 1500, ना युवाओं को नौकरी, ना किसानों को उनका अधिकार, ना जनता को महंगाई से आराम, इस सरकार में चारों तरफ केवल जनविरोधी निर्णयों की आवाज गूंज रही है। ना बस में राहत, ना बिजली में राहत, ना सीमेंट में राहत, ना राशन में राहत हिमाचल में केवल जनता पर बोझ की आहट।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.