Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में एक से 30 सितम्बर तक होगा पोषाहार मास : डा. अजय पाठक
    सिरमौर

    सिरमौर में एक से 30 सितम्बर तक होगा पोषाहार मास : डा. अजय पाठक

    By Himachal VartaSeptember 1, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिला में एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक सातवां राष्ट्रीय पोषण मास आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पोषाहार अभियान में बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग मिलजुल कर कार्य करेंगे और पोषाहार के प्रति ग्रामीण स्तर तक जागरूकता लायेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय कैंट स्कूल नाहन परिसर में स्थित आंगनबाड़ी प्रांगण में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत के अवसर पर प्रदान की।
    डॉ. अजय पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला में मनाए जाने वाले 7वें पोषण माह में एक पौधा माँ के नाम अभियान की शुरुआत के साथ ही सितंबर माह के दौरान जिला सिरमौर में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लिए जागरूकता रैली का आयोजन करना है ताकि जिले मे पोषण माह कार्यक्रमों का विधिवत आयोजन किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने इस अभियान के तहत एक पौधा मां के नाम पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी की। कार्यक्रम में 300 बच्चों और  लगभग 45 अभिभावकों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार कितना आवश्यक है, इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा ने पोषण संबंधी और खान-खान संबंधी विषयों पर बच्चों को संबोधित किया। डीसीपीओ रमा ने शिविर में उपस्थित बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को गुड टच , बैड टच और बच्चों से संबंधित कानूनों बारे जानकारी दी। स्वास्थ्य खंड अधिकारी धगेडा द्वारा बच्चों और महिलाओं में एनीमिया की कमी का पता करने के उद्देश्य से इस अवसर पर एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया , जिसमें खून जांच , शुगर जांच व उपचार हेतु परामर्श और दवाइयों का वितरण भी किया गया। पोषण अभियान के जिला समन्वयक राजेश शर्मा ने पोषण अभियान के बारे मे संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। 
    आर्युवेद विभाग की डॉ इंदु भारद्वाज एवं प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. मोनिशा अग्रवाल  द्वारा पोषण विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति हब की तरफ से कृतिका , सोनम और प्रियंका ने महिलाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मुहम्मद, उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा राजकीय उच्च विद्यालय कैंट स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य  के अलावा नाहन वृत्त पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.