Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»जिला के हाईवे पर केंद्र द्वारा कितना और कैसा है ट्रैफिक का सर्वे
    ताजा समाचार

    जिला के हाईवे पर केंद्र द्वारा कितना और कैसा है ट्रैफिक का सर्वे

    By Himachal VartaSeptember 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के नेशनल हाईवे पर इन दिनों केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ट्रैफिक सर्वे करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत यह एजेंसी पूरे देश भर में विभिन्न नए घोषित नेशनल हाईवे, फोरलेन और इंटरमीडिएट हाईवे पर ट्रैफिक का हर वर्ष रैंडम सर्वे करती है। प्रदेश सरकारों की ओर से केंद्र सरकार को जिन राज्य मार्गों को नेशनल हाईवे बनवाने के लिए पत्राचार किया जाता है।

    उन सड़क मार्गों पर भी यह सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के दौरान यह भी जांचा जाता है किस हाईवे पर कौन कौन से वाहनों का ट्रैफिक बढ़ रहा है। छोटे वाहनों की संख्या, बड़े वाहनों की संख्या, दो पहिया वाहनों और ट्रको की संख्या सबका अलग-अलग आंकड़ा एकत्रित किया जाता है। सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सिरमौर जिला से प्रस्तावित फोरलेन कालाअंब पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 तथा नाहन सराहां कुमारहट्टी इंटरमीडिएट हाईवे 907ए पर इन दोनों ट्रैफिक सर्वे के लिए कैमरे लगाए गए हैं।

    डिजिटल कैमरा में लगे उपकरणों से 24 घंटे में जांच की जाती है। 24 घंटे में हाइवे पर कौन-कौन वाहन निकले। एक सप्ताह तक केंद्र सरकार की यह एजेंसी सर्वे करती है। उसके बाद सर्वे की रिर्पोट मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाती है। इसके बाद मंत्रालय के उच्च अधिकारी सड़क को अपग्रेड करने का निर्णय लेते हैं। उसके बाद सड़क को ट्रैफिक के अनुसार भारत माला, ग्रीन कॉरिडोर, सुपर एक्सप्रेस वे और फोरलेन प्रोजेक्ट में शामिल किया जाता हैं।

    उधर नेशनल हाईवे नाहन मंडल के सहायक अभियंता अभय चौहान ने बताया कि मंत्रालय द्वारा पूरे देश में हाईवे पर रेंडम ट्रैफिक सर्वे के लिए कुछ एजेंसी को अधिकृत किया गया है। एजेंसी हाईवे के ट्रैफिक सर्वे की सारी रिर्पोट भी मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को ही सौंपते हैं। सिरमौर के एनएच पर इन दिनों ट्रैफिक सर्वे के लिए तकनीकी यंत्र लगे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.