Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में डेंगू और स्क्रब टायफस के 1700 से अधिक मामले आए सामने
    सिरमौर

    सिरमौर में डेंगू और स्क्रब टायफस के 1700 से अधिक मामले आए सामने

    By Himachal VartaSeptember 5, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-  जिला सिरमौर में डेंगू और स्क्रब टायफस के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। नाहन के डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में लगातार बढ़ती रोगियों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की सांस फूली है। जिला सिरमौर में डेंगू के मामलों का आंकड़ा 1700 पार कर चुका है, जबकि स्क्रब टायफस के 122 मामले अभी तक दर्ज हुए हैं।

    नाहन के मेडिकल कॉलेज में लगातार रोगियों को इलाज करवाने के लिए भारी भीड़ के चलते घण्टों लाइनों में कतारबद्ध होना पड़ रहा है। डेंगू के मामलों की अगर बात करें तो अधिकतर मामले में नाहन शहर के हैं। नाहन डेंगू को लेकर हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।

    डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन के एमएस डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि अगस्त माह में अब तक 1100 मामले डेंगू के सामने आए हैं, जबकि स्क्रब टायफस के 98 मामले रिपोर्ट हुए हैं। बीते माह की अगर बात करें तो डेंगू के 640 और स्क्रब टायफस के करीब 22 मामले अस्पताल में दर्ज हुए थे। उन्होंने बताया कि अभी तक डेंगू के 1740 और स्क्रब टायफस के 122 मामले सामने आ चुके हैं।

    अस्पताल प्रबंधन का लगातार प्रयास है कि यहां इलाज करवाने पहुंच रहे रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि लगातार डेंगू व स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। उन्होंने लोगों से भी सावधानी बरतने और अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.