Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी : डीसी
    सिरमौर

    विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी : डीसी

    By Himachal VartaSeptember 6, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त सुमित खिमटा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी में आयोजित चार दिवसीय अंडर 19 टूर्नामेंट (छात्रा ) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 18 स्कूलों की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। उपायुक्त सिरमौर ने उपस्थित अध्यापकों को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी।

    प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की आज के युग में शिक्षा के साथ साथ खेल कूद का बच्चों के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा की खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होता है। विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास का होना भी आवश्यक है। खेलकूद प्रतियोगिताओं से व्यक्तित्व विकास होता है जो वयस्क जीवन में आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। 
    उपायुक्त ने कहा की खेलकूद से छात्रों को अपने आत्मसम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह उन्हें समय प्रबंधन और अनुशासन के बारे में भी सिखाता है। इसके अलावा, यह छात्रों में तनाव कम करने में मदद करता है। उन्होंने कहा की पाठशालाओं में खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है क्योंकि खेल कूद स्वस्थ रहने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। 
    इस अवसर पर, सुमित खिमटा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान रावामापा वासनी की दसवीं कक्षा की नेहा सर्वश्रेष्ठ एथलीट रही, लोक नृत्य में राजकीय स्कूल सराहां छात्रा ने प्रथम  स्थान प्राप्त किया और राजकीय पाठशाला सरसू ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.