नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को विदेशों में नौकरी देने के नाम पर एक बार फिर ठगने का प्रयास कर रहे हैं रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने बोट बटोरने के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी थी लेकिन प्रदेश के बेरोजगार युवा आज भी सरकारी नौकरी पाने के लिए तरस रहे हैं रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की कोई भी चिंता नहीं है उनको अगर चिंता थी तो सिर्फ और सिर्फ अपनी पत्नी को विधायक बनाने की चिंता थी रावत ने बताया कि यदि गिरी पार क्षेत्र के बेरोजगार बच्चे को एसटी के प्रमाण पत्र समय रहते हुए मिल गए होते तो आज उनको सरकारी नौकरी पाने के लिए दर दर की ठोकरे नहीं खानी पड़ती कई बच्चे तो बढ़ती उम्र के कारण सरकारी नौकरी पाने के लिए अपात्र हो गए हैं इसके लिए कौन जिम्मेबार है यह सवाल गिरी पार क्षेत्र की तमाम जनता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछ रही है आपकी सरकार के दो मंत्री ने गिरी पार क्षेत्र के लोगों को एसटी का दर्जा ना मिले इसको लटकाने और भटकाने का काम किया है जिसकी वजह से गिरी पार क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवा आहत हुए हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
