Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से और 5 मंत्री आदिवासी : कश्यप
    सिरमौर

    भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से और 5 मंत्री आदिवासी : कश्यप

    By Himachal VartaSeptember 8, 2024
    Facebook WhatsApp
    नहान( हिमाचल वार्ता न्यूज) खेलने-कूदने का लो संकल्प, स्वस्थ्य रहने का है यही विकल्प यह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिलाई विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत “लाधी महोत्सव” नवयुवक मंडल नैनिधार द्वारा आयोजित खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा। कश्यप ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने का कार्य किया।
    उन्होंने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब को समर्पित करते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की। 2014 से पूर्व संविधान दिवस नहीं मनाया जाता था, कांग्रेस की दलितों के प्रति कोई आस्था नहीं थी। दलितों के वोटबैंक की राजनीति तो की जाती थी लेकिन उनकी चिंता नहीं की जाती थी, उनकी चिंता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि पर एक बड़ा मेमोरियल बनाया गया, लंदन में जहां उनकी शिक्षा हुई थी उस भूमि को खरीद कर भारत सरकार ने उसे शिक्षा भूमि बनाया और इसी तरह से नागपुर में दीक्षा भूमि बनाई और दिल्ली में महापरिनिर्वाण भूमि बनाई गई। इसी तरह मुंबई में भी चैतन्य भूमि बनाकर बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया गया।
    सुरेश कश्यप ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल जी की भाजपा सरकार में ही लोकसभा का पहला दलित अध्यक्ष बनाया गया। आज भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई हैं, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं और 5 मंत्री आदिवासी भाई हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 4 करोड़ घरों में 1 करोड़ 77 लाख घर दलित भाइयों को मिले हैं। आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के सबसे अधिक लाभार्थी दलित भाई-बहन ही हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.